मोदी सरकार ने स्वामीनाथन रिपोर्ट को लागू कर एमएसपी को किया डेढ़ गुना : कैलाश चौधरी
केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी सहित
कांग्रेस के लोगों को क्या पता कि जरूरत के समय 6 हजार रुपये का क्या
महत्व होता है
दिल्ली/जयपुर/बाड़मेर-जैसलमेर
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री कैलाश चौधरी रविवार को अपने
संसदीय क्षेत्र के बालोतरा पचपदरा क्षेत्र के दौरे पर रहे। केंद्रीय
मंत्री चौधरी ने इस दौरान बिठूजा और कल्याणपुर में भारतीय जनता पार्टी के
नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्यों के स्वागत
कार्यक्रम में भाग लिया। इससे पहले आसोतरा में आयोजित धन्यवाद सभा में
ब्रह्मधाम गादीपति तुलसाराम महाराज से आशीर्वाद लिया। विभिन्न धन्यवाद
सभाओं को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने
कहा कि अपने शासन वाले राज्यों में कांग्रेस विकास कार्य और सुशासन
स्थापित करने के बजाय कृषि बिलों पर राजनीति करके किसानों को भड़काने का
काम कर रही है।
कृषि कानूनों को समझाते हुए केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि खुद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कृषि कानूनों को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम
को दूर किया है। साथ ही कई चीजों पर केंद्र सरकार की राय उन्होंने स्पष्ट
कर दिया है। किसानों को पीएम मोदी ने भरोसा दिलाया है कि एमएसपी खत्म
नहीं होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि मंडियां भी कभी बंद नहीं होंगी। कैलाश
चौधरी ने कहा कि तकनीक की वजह से अब किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है।
इसकी चर्चा भी खूब हो रही है। पहले किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड नहीं
मिलता था। अब हमने देश के हर किसान को क्रेडिट कार्ड उपलब्ध करवाने के
लिए नियमों में बदलाव किया है। अब किसानों को ज्यादा ब्याज पर कर्ज लेने
से मुक्ति मिली है।
कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि किसानों के कंधे पर बंदूक रख वार
किए जा रहे हैं। जो लोग किसानों के नाम पर आंदोलन कर रहे हैं, वे लोग जब
सरकार में रहे तो किसानों के लिए क्या किया, यह किसानों को याद रखना
चाहिए। इन लोगों ने अपनी राजनीति के लिए किसानों को समय-समय पर इस्तेमाल
किया है। जबकि मोदी सरकार ने स्वामीनाथन कमीशन की रिपोर्ट को लागू किया
और एमएसपी को डेढ़ गुना किया। राहुल गांधी और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने
सत्ता में आने के लिए राजस्थान के किसानों से कर्जमाफी का वादा किया था।
सरकार में आने के बाद तरह-तरह के बहाने बनाए हैं। ये लोग सिर्फ बड़े
किसानों का कर्ज माफ करते हैं। किसान अब कांग्रेस की कलुषित राजनीति को
भली-भांति जान गया है।
कांट्रेक्ट फार्मिंग से छोटे किसानों को होगा ज्यादा लाभ : केंद्रीय कृषि
राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि पीएम मोदी किसानों के खाते में सीधे 6
हजार रुपये डाल रहे हैं। राहुल गांधी सहित कांग्रेस के लोगों को क्या पता
है कि जरूरत के समय 6 हजार रुपये का क्या महत्व होता है। हमारी सरकार ने
किसान भाइयों को क्रेडिट कार्ड दिया है। इसके साथ ही किसानों को बिना
ब्याज लोन मिल रहा है। किसानों को मोदी सरकार में तुरंत राहत मिल रही है।
कैलाश चौधरी ने कहा कि किसान को फसल बोते समय यह पता चला जाए कि रेट क्या
मिलेंगे। यह व्यापारी से पहले ही तय हो जाए। इसे कॉन्ट्रैक्ट फॉर्मिंग
कहते हैं। वहीं, पहले से तय रेट पर ही व्यापारी को माल खरीदना होगा।
लेकिन किसान को लगे कि भाव ज्यादा है तो वह समझौता तोड़ भी सकता है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें